Surah Al-Falaq ( The Daybreak )

Surah Al-Falaq ( The Daybreak ) - Hindi Aya count 5

(ऐ रसूल) तुम कह दो कि मैं सुबह के मालिक की
हर चीज़ की बुराई से जो उसने पैदा की पनाह माँगता हूँ
और अंधेरीरात की बुराई से जब उसका अंधेरा छा जाए
और गन्डों पर फूँकने वालियों की बुराई से
(जब फूँके) और हसद करने वाले की बुराई से
Share